चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार को दोबारा सुचारू रूप से बहाल हो गई। करीब दो सप्ताह बाद हवाई सेवा शुरू होने से चंडीगढ़ और कांगड़ा के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। सेवा बहाली के पहले दिन इंडिगो एयरलाइंस का विमान 34 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचा।

कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस के विमान ने मंगलवार को दोनों शहरों के बीच सफल उड़ान भरी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विमान ने कांगड़ा एयरपोर्ट से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। इसके बाद विमान ने चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए वापसी की उड़ान भरी।

यह रही फ्लाइट की टाइमिंग

विमान ने दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरी और शाम 4:10 बजे 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड किया। गगल पहुंचने के कुछ ही देर बाद विमान ने अगली उड़ान की तैयारी की और शाम 4:30 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

इन जिलों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

करीब दो सप्ताह बाद इस महत्वपूर्ण हवाई रूट की बहाली से कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चंडीगढ़ के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से हवाई संपर्क रखने वाले यात्रियों के लिए भी यह सेवा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है यात्रियों की संख्या

स्थानीय एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, सेवा बहाल होने के बाद आने वाले दिनों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। लंबे अंतराल के बाद उड़ान शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और जरूरी काम से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।