कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप शाम करीब 5:30 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र कांगड़ा में जमीन के अंदर करीब पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश का इतिहास बड़े भूकंपों की भयावहता का गवाह रहा है। साल 1905 में कांगड़ा और चंबा में आए विनाशकारी भूकंप में 10 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी। यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश आज भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन वर्षों में एक अगस्त 2026 तक प्रदेश में 67 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान निजी संपत्ति को करीब 7.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें सबसे अधिक 4.55 लाख रुपये का नुकसान चंबा में और 2.50 लाख रुपये का नुकसान लाहौल-स्पीति में आंका गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, तीन साल की अवधि में चंबा में सबसे अधिक 26 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद लाहौल-स्पीति में 14, किन्नौर में सात, कांगड़ा में चार और शिमला में दो बार भूकंप दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

राजस्व मंत्री के अनुसार, इस अवधि में हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप चार अप्रैल 2024 को चंबा जिले में आया था। कांगड़ा में मंगलवार को आए 2.1 तीव्रता के भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार दर्ज हो रही भूकंपीय गतिविधियों ने एक बार फिर हिमाचल की भूकंप संवेदनशीलता को चर्चा में ला दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।