डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अब केवल बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए स्कूलों में किए जाने वाले डमी एडमिशन यानी कागजी दाखिलों पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रदेश के सभी संबद्ध स्कूलों को इस मामले में कड़ी चेतावनी दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि यदि किसी स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ डमी एडमिशन की शिकायत मिलती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ बोर्ड के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि किसी विद्यार्थी को स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई किए बिना केवल बोर्ड परीक्षा देने, स्कूल का नामांकन बढ़ाने या कागजी रिकॉर्ड पूरा करने के उद्देश्य से दाखिला देना उचित नहीं है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित रिकॉर्ड सही और अपडेट रखा जाए।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर डमी एडमिशन पर चिंता

आजकल विद्यार्थियों के बीच बोर्ड परीक्षाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्कूलों में डमी एडमिशन लेने और नियमित कक्षाओं से दूर रहने का चलन बढ़ रहा है। इस प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि स्कूल में दाखिला लेने के बाद नियमित कक्षाओं से दूर रहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की शिक्षा और उसके समग्र विकास के लिए नियमित कक्षा-अध्ययन, शिक्षकों का मार्गदर्शन, प्रायोगिक कार्य और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना जरूरी है। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।