हिमाचल के 11 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के 11 खिलाड़ियों का पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर देहरादून में शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कंवर ने बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप ऑफ शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। उन्होंने इसे हिमाचल के लिए गौरव की बात बताया।

Advertisement

एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 20 अगस्त तक देहरादून में होगा। प्रतियोगिता में भारत समेत 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रदीप कंवर के अनुसार हिमाचल के चयनित खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनका चयन प्रदेश में तेजी से उभर रही शीतकालीन खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

Advertisement

चियोग से प्रशिक्षण ले रहे सात खिलाड़ी

भारतीय टीम में चयनित हिमाचल के 11 खिलाड़ियों में से सात चियोग आइस स्केटिंग ट्रैक पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। भारतीय टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में विख्यात कंवर, शुभम ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, समर्थ अत्री, मोक्ष शर्मा, अद्विक, आराध्या शर्मा, रुद्रवीर, तेजस्वी, अनिरुद्ध चंदेल और आभास वर्मा शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisement

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कंवर ने उम्मीद जताई कि हिमाचल के खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन से प्रदेश के आइस स्केटिंग खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।