हिमाचल में विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेश होने के निर्देश; संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेज तलब

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर शर्मा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। धर्मशाला स्थित विजिलेंस थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 0006/2026 के संबंध में जारी नोटिस में उन्हें 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। विजिलेंस ने शेयरों से हुई 70.84 लाख रुपये की आय, जमीन बिक्री से प्राप्त 74.07 लाख रुपये, रक्कड़ स्थित मकान, वाहनों, बैंक खातों, निवेश और परिवार की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

Advertisement

नोटिस के अनुसार एफआईआर 29 जुलाई 2026 को दर्ज की गई थी और मामले की जांच इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सौंपी गई है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(d) सहपठित धारा 13(2) और धारा 13(1)(b) सहपठित धारा 13(2) के तहत दर्ज किया गया है।

शेयरों से जुड़ी 70.84 लाख रुपये की आय का रिकॉर्ड मांगा

विजिलेंस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कुछ दस्तावेज अपूर्ण पाए गए हैं या उनके सत्यापन की आवश्यकता है। नोटिस में वित्त वर्ष 2015-16 के आयकर रिटर्न में ‘अन्य स्रोतों से आय’ के तहत शेयरों के स्वैच्छिक समर्पण से आय के रूप में घोषित 70,84,858 रुपये से संबंधित पूरा डीमैट अकाउंट स्टेटमेंट, ब्रोकर कॉन्ट्रैक्ट नोट, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड और बैंकिंग दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Advertisement

74.07 लाख रुपये की जमीन बिक्री का ब्योरा भी तलब

विजिलेंस ने वित्त वर्ष 2015-16 के आयकर रिटर्न में जमीन की बिक्री से प्राप्त 74,07,000 रुपये की राशि से संबंधित मूल टाइटल दस्तावेज, बिक्री विलेख, बैंकिंग लेनदेन और रकम के हस्तांतरण का विवरण भी मांगा है।

रक्कड़ स्थित मकान के निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे

नोटिस में धर्मशाला तहसील के रक्कड़ में खसरा नंबर 48, 94, 97 और 118 पर बने बहुमंजिला आवासीय भवन के निर्माण से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। इनमें बिल, वाउचर, निर्माण खाते, भुगतान रिकॉर्ड, आर्किटेक्चरल ड्राइंग और अन्य सहायक दस्तावेज शामिल हैं। निर्माण कार्य में शामिल ठेकेदारों के नाम, पूरे पते और संपर्क विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

वाहन, बैंक खाते और निवेश की जानकारी भी देनी होगी

विजिलेंस ने विधायक और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से जांच अवधि के दौरान खरीदे गए सभी वाहनों के खरीद रिकॉर्ड, ऋण या फाइनेंस से जुड़े दस्तावेज, भुगतान कार्यक्रम और बैंकिंग लेनदेन मांगे हैं। इसके अलावा भारत या विदेश में रखे गए किसी अन्य अघोषित निवेश, बैंक खातों, लॉकर और वित्तीय होल्डिंग्स का विवरण भी मांगा गया है।

नोटिस में असुरक्षित ऋण या एडवांस से जुड़े दस्तावेज और रक्कड़ स्थित मकान के निर्माण से संबंधित बिल-वाउचर भी पेश करने को कहा गया है।

परिवार की चल-अचल संपत्तियों की पूरी घोषणा मांगी

नोटिस के तहत सुधीर शर्मा को अपनी और परिवार के सदस्यों की चल-अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों की पूरी एवं सत्य घोषणा लिखित रूप में देने के लिए कहा गया है। इसमें जमीन, भवन, बैंक खाते, एफडी, शेयर, प्रतिभूतियां, म्यूचुअल फंड, बीमा पॉलिसी, वाहन, आभूषण और अन्य परिसंपत्तियां शामिल हैं। प्रत्येक संपत्ति के अधिग्रहण के स्रोत और धन के इस्तेमाल से संबंधित दस्तावेजी प्रमाण भी मांगे गए हैं।

Advertisement

पेश नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी

नोटिस में कहा गया है कि निर्देश के अनुसार पेश नहीं होने या मांगी गई जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 35 के प्रावधानों के तहत कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। जांच के दौरान कथित अनुपातहीन संपत्तियों को लेकर प्रतिकूल निष्कर्ष निकाले जाने की संभावना का भी उल्लेख किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के 11 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

हिमाचल प्रदेश के 11 खिलाड़ियों का पहली बार एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक देहरादून में होगी, जिसमें 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हिमाचल में 32 दिन बाद आज फिर गुलजार होंगे ग्रीष्मकालीन स्कूल, पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी पर रहेगा फोकस

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूल करीब 32 दिन के लंबे मानसून अवकाश के बाद आज फिर खुलेंगे। कक्षाएं शुरू होने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई, छूटे पाठ्यक्रम की दोहराई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष फोकस रहेगा।

विधवा-अनाथों के नाम पर नया सेस लगाने से पहले पुराने सेस का हिसाब दे सरकार, सत्येंद्र गौतम ने उठाए सवाल

हिमाचल में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर Orphan and Widow Cess लगाने के फैसले पर किसान मोर्चा के जिला महासचिव सत्येंद्र गौतम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नया सेस लगाने से पहले पुराने सेस से एकत्र धन और उसके इस्तेमाल का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।

नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग की कोशिश नाकाम, पिस्टल नहीं चली तो भागे बदमाश; आधे घंटे में दबोचे

नालागढ़ के नंगल में कबाड़ कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग की कोशिश नाकाम हो गई। पिस्टल से तीन बार गोली नहीं चली, जिसके बाद आरोपी फरार हुए, लेकिन पुलिस ने महज आधे घंटे में दोनों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया।