कांगड़ा बाईपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। CIA कांगड़ा की टीम ने हनुमान घाट, कांगड़ा बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार की तलाशी ली। इस दौरान कार से 6.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

Advertisement

पुलिस ने मामले में अमन राणा (31) और पार्थ शर्मा (20) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांगड़ा में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जिस कार से नशीला पदार्थ बरामद किया गया, उसे भी कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। कांगड़ा पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इसी के तहत क्षेत्र में चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

अंब के आभूषण शोरूम में शातिराना चोरी, ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए; CCTV में कैद हुई वारदात

अंब के समीप आभूषण शोरूम में ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए। दो महिलाओं पर चोरी का आरोप है और पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान में जुटी है।

धर्मशाला में युवाओं का बड़ा सम्मेलन, केवल सिंह पठानिया बोले- स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर धर्मशाला में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। केवल सिंह पठानिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा और खेल से जुड़ने तथा एंटी-चिट्टा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने आयोजकों को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

हिमाचल के 11 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

हिमाचल प्रदेश के 11 खिलाड़ियों का पहली बार एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक देहरादून में होगी, जिसमें 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हिमाचल में विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेश होने के निर्देश; संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेज तलब

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा को आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में विजिलेंस ने 13 अगस्त को पेश होने का नोटिस दिया है। जांच एजेंसी ने शेयर आय, जमीन बिक्री, रक्कड़ स्थित मकान, बैंक खातों, निवेश, वाहनों और परिवार की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।