शिक्षा
RYLA–2025 में द्रोणाचार्य पोस्टग्रेजुएट कॉलेज के छात्रों ने जीता ओवरऑल ट्रॉफी, शानदार प्रदर्शन से सभी को किया गौरवान्वित, संयम को मिला Mr. RYLA का...
HIM Live Tv - 0
द्रोणाचार्य पोस्टग्रेजुएट कॉलेज के छात्रों ने RYLA–2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। निशिता, सान्यम और विधिषा पाठानिया सहित छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार मिले।
Himachal: नेशनल लेवल पर छात्रों का जलवा: बास्केटबॉल और बैडमिंटन में झटके कई मेडल, स्कूल का नाम रोशन
HIM Live Tv - 0
डीएवी नेशनल खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों और छात्राओं ने बास्केटबॉल, बैडमिंटन और चेस में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
Kangra: वज़ीर एकेडमिक इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह और पारितोषिक वितरण, मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
HIM Live Tv - 0
उप तहसील कोटला के अंतर्गत वज़ीर एकेडमिक इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज जैरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया और स्टाफ सदस्यों ने विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ श्रीकृष्ण हरे मुरारी, मैं निकला गड्डी लेके और तेरा मेरा लग्न जैसे गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पंजाबी भांगड़ा, हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि राज जैरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र, प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया, एमडी अखिल इन्द्र सिंह गुलेरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Kangra: नूरपुर की बेटी ने रचा इतिहास, एमसीएम डीएवी स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय खेल में जीता गोल्ड
HIM Live Tv - 0
नूरपुर के एमसीएम डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा रीत ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में हाई जंप में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
Chitkara University हिमाचल में लोहड़ी उत्सव: परंपरा और एकता का अनोखा संगम
HIM Live Tv - 0
Chitkara University, हिमाचल में छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ के साथ लोहड़ी उत्सव मनाया गया, जिसमें सांस्कृतिक परंपरा और एकता का संगम देखा गया।
Kangra: कांगड़ा में चमके पैराडाइज पब्लिक स्कूल के शतरंज सितारे, मेडहावी और मायरा ने रचा इतिहास
HIM Live Tv - 0
कांगड़ा में आयोजित चेस प्रतियोगिताओं में पैराडाइज पब्लिक स्कूल की मेडहावी और मायरा ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

