Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

Date:

--Advertisement--

रैत। शिक्षा खंड रैत के अंतर्गत समग्र शिक्षा के दिशा-निर्देशों के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का आज समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिवस का समापन बीपीओ शाहपुर कम प्रिंसिपल जीएसएस शाहपुर सुभाष ठाकुर ने किया।

कार्यशाला के दौरान निपुण भारत अभियान के तहत शिक्षण सहायक सामग्री (TLM) के माध्यम से पाठशालाओं में प्रभावी शिक्षण करवाने को लेकर शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों और शिक्षा में नवाचार से जुड़ी गतिविधियों से परिचित करवाना रहा।

प्रशिक्षण कार्यशाला में एनजीओ की ओर से ट्रेनर शिखा व्यास और टीआर ठाकुर ने उपस्थित शिक्षकों को शिक्षा से जुड़े विभिन्न नवाचारों के बारे में जानकारी दी। वहीं, GSSS शाहपुर के प्रधानाचार्य एवं BPO सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को समय-समय पर मार्गदर्शन भी दिया गया।

कार्यशाला के दूसरे दिन 84 शिक्षकों को आठ ग्रुप में बांटा गया। इन समूहों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों ने मौखिक गतिविधि, बातचीत गतिविधि, रीडिंग एक्टिविटी, कविता गतिविधि और कहानी विकास गतिविधि सहित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति देकर अपने अनुभव और रचनात्मक विचार साझा किए।

प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण को कक्षा में प्रभावी तरीके से लागू करने और विद्यार्थियों को अधिक रुचिकर ढंग से पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।

सीएम कार्यालय और बढ़ते कर्ज पर भाजपा के हमलों का कांग्रेस ने दिया जवाब, पुनीत मल्ली बोले- पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

हिमाचल में नए मुख्यमंत्री कार्यालय और बढ़ते कर्ज को लेकर भाजपा के हमलों पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा से अपने कार्यकाल के कर्ज और सरकारी भवनों पर हुए खर्च का हिसाब जनता के सामने रखने को कहा।