रैत: शिक्षा खंड रैत के अंतर्गत बीआरसीसी शाहपुर में समग्र शिक्षा के दिशा-निर्देशों के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण में नवाचार, निपुण भारत अभियान और प्रभावी शिक्षण तकनीकों से जुड़ी जानकारी देना है।
कार्यशाला का शुभारंभ बीपीओ रैत एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के प्रधानाचार्य श्री सुभाष ठाकुर ने किया। शुरुआत में उन्होंने सभी शिक्षकों से परिचय किया और इसके बाद निपुण भारत तथा फ्लेन के उद्देश्यों और निर्धारित लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि कार्यशाला में वे जो भी नई जानकारी और तकनीक सीखें, उसका अपनी-अपनी पाठशालाओं में प्रभावी ढंग से प्रयोग सुनिश्चित करें।
निपुण भारत अभियान के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में शिक्षण सहायक सामग्री (TLM) के माध्यम से पाठशालाओं में शिक्षण करवाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने के लिए विभिन्न नवाचारों से अवगत करवाया जा रहा है।
कार्यशाला में एनजीओ की ओर से ट्रेनर शिखा व्यास ने आज से शुरू हुए प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों को शिक्षा से जुड़े विभिन्न नवाचारों और आधुनिक शिक्षण विधियों की जानकारी देना शुरू किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में शिक्षकों को विभिन्न शिक्षण तकनीकों और नवाचारों से अवगत करवाया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को प्राप्त ज्ञान और नई शिक्षण तकनीकों को विद्यालय स्तर पर लागू करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


