रिड़कमार कॉलेज में इतिहास प्रश्नोत्तरी का रोमांच, बाबर टीम ने मारी बाजी; अकबर टीम दूसरे स्थान पर

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में 21 सितंबर को इतिहास सोसायटी की ओर से इतिहास प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास विषय के प्रति रुचि बढ़ाना, उनके ऐतिहासिक ज्ञान को परखना और स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा के साथ टीम भावना को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता में बाबर टीम की कल्पना, ईशा, अर्चना, सुहानी और नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अकबर टीम के उदय, रेखा, मुस्कान, अनुराधा और नीलमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराणा प्रताप टीम की साक्षी, प्रियंका, कोमल, सुहानी और दीपाली तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन पायल और वंदना ने किया, जबकि अक्षय कुमार और राजीव कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार, प्रो. हाकम चंद और प्रो. भूपिंदर सिंह मौजूद रहे।

कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विजेता टीमों के साथ सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 56 वाहन पकड़े; 600 मौछे खैर बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख जुर्माना

इंदौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पिछले छह माह में अवैध वन कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56 वाहन पकड़े हैं। 13 वाहनों से करीब 600 मौछे खैर बरामद हुए, 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए और करीब 13 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।

कुल्लू में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक भर दें बकाया बिल; नहीं तो अस्थायी रूप से कट सकती है बिजली

कुल्लू के विद्युत उपमंडल नगवाई के उपभोक्ताओं को 29 सितंबर 2026 से पहले बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है।

Kangra: पालमपुर से निकली OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0, शाहपुर पहुंचते-पहुंचते जुटा बड़ा जनसमूह; इन मांगों को लेकर उठी आवाज

पालमपुर से शुरू हुई OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0 शाहपुर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर OBC समाज की मांगों और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया।