Kangra: शाहपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन, क्विज से साइंस मॉडल तक छाए ये स्कूल; जानें किसने हासिल किया कौन सा स्थान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर में 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के उपमंडल स्तर के आयोजन का समापन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Science and Innovation for Sustainability” रही। समापन समारोह का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में किया गया। कार्यक्रम में कांगड़ा के उप निदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) श्री अजय सिंह सांब्याल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद ने कार्यक्रम की मेजबानी की।

प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और साइंस इनोवेटिव मॉडल जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर सेकेंडरी क्विज में लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने पहला, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर क्विज में राजकीय उच्च विद्यालय भितलू प्रथम, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर द्वितीय और न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री तृतीय स्थान पर रहा।

जूनियर क्विज में लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा दूसरे और न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर सेकेंडरी साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत ने प्रथम, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने द्वितीय और लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सीनियर साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने पहला, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय नेरटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में डीएवी पब्लिक स्कूल मनई प्रथम, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री द्वितीय और लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर तृतीय स्थान पर रहा।

साइंस इनोवेटिव मॉडल की सीनियर श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छत्री ने पहला, डीपीएस तियारा ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय भितलू ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर साइंस इनोवेटिव मॉडल में अभिषेक पब्लिक स्कूल शाहपुर प्रथम, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल मनई तृतीय स्थान पर रहा।

मैथ्स ओलंपियाड में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने प्रथम, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने द्वितीय और अभिषेक पब्लिक स्कूल रैत ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर प्रथम, डीपीएस कांगड़ा द्वितीय और न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने पहला, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने दूसरा और डीएवी पब्लिक स्कूल मनई ने तीसरा स्थान हासिल किया।

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। “Science and Innovation for Sustainability” थीम के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के माध्यम से सतत विकास से जुड़े विषयों पर सोचने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बनाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।