BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल को बड़ा झटका! जेपी नड्डा के गृह प्रदेश से किसी नेता को नहीं मिली प्रमुख जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से सोमवार को घोषित नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश को कोई प्रमुख प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। पार्टी के छह वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गृह प्रदेश हिमाचल से राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीम में किसी भी नेता को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। राष्ट्रीय टीम के गठन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के नामों को लेकर संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं थीं, लेकिन अंतिम सूची में हिमाचल का कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ।

विधानसभा चुनाव से पहले प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के मायने

हिमाचल प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव लगभग डेढ़ वर्ष बाद होने हैं। ऐसे समय में भाजपा की राष्ट्रीय टीम में प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को थी। राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से नेताओं का संगठनात्मक प्रभाव बढ़ने के साथ प्रदेश की चुनावी तैयारियों को भी मजबूती मिलती है। हालांकि, नई टीम में हिमाचल को प्रमुख स्थान नहीं मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में इसे अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश भाजपा फिलहाल संगठन के विस्तार, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनआंदोलनों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुटी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल को लेकर अलग संगठनात्मक रणनीति पर काम कर रहा है या आने वाले समय में फेरबदल के दौरान प्रदेश को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

अनुराग ठाकुर और इंदु गोस्वामी के नाम पर भी लगी थी नजर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुभव, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी और संगठनात्मक अनुभव के कारण उन्हें नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। चर्चा थी कि उन्हें चुनावी प्रबंधन या संगठन से जुड़ी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन फिलहाल उन्हें राष्ट्रीय टीम में स्थान नहीं मिला है।

इसी तरह पूर्व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की संभावनाओं में शामिल था। भाजपा महिला मोर्चा और संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण उनके नाम को लेकर भी चर्चा थी। हालांकि, नई सूची में उन्हें भी कोई प्रमुख जिम्मेदारी नहीं मिली।

भाजपा के प्रदेश नेताओं का कहना है कि पार्टी में जिम्मेदारियां किसी व्यक्ति के आधार पर नहीं, बल्कि संगठन की आवश्यकता के अनुसार तय की जाती हैं। प्रदेश भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।

Kangra: पालमपुर ब्लड बैंक तीन हफ्ते रहेगा बंद, 125 यूनिट रक्त टांडा शिफ्ट; मरीजों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

सिविल अस्पताल पालमपुर का ब्लड बैंक मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्य के चलते करीब तीन सप्ताह तक बंद रहेगा। यहां उपलब्ध करीब 125 यूनिट रक्त टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। ब्लड बैंक बंद रहने के दौरान पालमपुर, जयसिंहपुर, बैजनाथ, धीरा और आसपास के मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर टांडा पर निर्भर रहना होगा।

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

कठुआ गोलीबारी में शहीद नालागढ़ के SI लक्ष्मण सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ कैंप की गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त नालागढ़ के गांव लूना निवासी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का वीरवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।