धर्मशाला में CM सुक्खू ने किया सोनिया गांधी की आत्मकथा का विमोचन, युवाओं से बोले- जरूर पढ़ें यह किताब

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का संवेदनशील और सारगर्भित वर्णन किया गया है। पुस्तक में उनके व्यक्तिगत जीवन, संघर्षों और दृढ़ संकल्प से भरी जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।

Advertisement​

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पुस्तक में बताया गया है कि किस तरह सोनिया गांधी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच खुद को ढाला और साहस, धैर्य तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मुश्किलों का सामना किया। उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल, मजबूत व्यक्तित्व और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों और उनकी जीवन यात्रा को करीब से समझने का अवसर देती है। साथ ही, यह कठिन परिस्थितियों का साहस और धैर्य के साथ सामना करने की सीख भी देती है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उनसे मिलने वाली सीख को समझना व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन के प्रति उसके नजरिए को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दलाई लामा से मिले कांग्रेस के तीन बड़े नेता, सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की भेंट

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, अध्यक्ष विनय कुमार और आर.एस. बाली ने धर्मशाला में दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति उन्हें भेंट की।

कांगड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 वर्षीय व्यक्ति से चिट्टा और चरस बरामद; NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज

कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा में चेकिंग के दौरान 45 वर्षीय विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5.68 ग्राम चिट्टा और 133.89 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव की यादगार तस्वीर मंत्री राजेश धर्माणी को भेंट, विधायक केवल सिंह पठानिया ने खास अंदाज में जताया आभार

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को शाहपुर दशहरा उत्सव की यादगार तस्वीर भेंट की। मंत्री ने इस वर्ष उत्सव की शोभायात्रा और पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था।

धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- प्रदेश में सबसे ज्यादा विद्यार्थी यहीं लेते हैं दाखिला

धर्मशाला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 133 सरकारी कॉलेजों में सबसे अधिक विद्यार्थियों का नामांकन धर्मशाला कॉलेज में है।