मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री; रोजाना सिर्फ 5,000 श्रद्धालु जा सकेंगे

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 अगस्त: श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यात्रा आगामी 4 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पवित्र मणिमहेश झील के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए चंबा पहुंचते हैं। यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट ने प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित रखने का फैसला किया है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा केवल 25 से 27 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। श्री मणिमहेश ट्रस्ट ने प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति देने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से समय रहते अपना पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। बिना पूर्व पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन और श्री मणिमहेश ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों, एडवाइजरी और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक सहित किसी भी तरह का कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई है, ताकि हिमालयी पर्यावरण और संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके।

प्रशासन के अनुसार वर्ष 2025 के मानसून के दौरान भरमौर की ओर जाने वाले ट्रैक रूट और सड़क को व्यापक नुकसान पहुंचा था। हालांकि मरम्मत का काम जारी है, लेकिन नया तैयार किया गया ट्रैक अभी भी संवेदनशील स्थिति में है। मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रा को रद्द किया जा सकता है या उस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर जाने से पहले अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं और मौसम की स्थिति के साथ-साथ प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी पर लगातार नजर रखें। सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं के सहयोग से श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।