हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 133.89 ग्राम चरस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की (45 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 3, पुराना कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को पुलिस थाना कांगड़ा की टीम चिल्ड्रन पार्क, खेल मैदान पुराना कांगड़ा के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चिट्टा और चरस बरामद की।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा में FIR नंबर 219/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ उसका अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


