Mandi: हिमाचल में चरस की बड़ी खेप बरामद, पुलिस रिमांड में आरोपी के घर से 2 किलो से ज्यादा नशा जब्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में एक और बड़ी बरामदगी की है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी गंगा राम के घर से 2 किलो 109 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई।

इससे पहले, 28 फरवरी को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की टीम ने गंगा राम, मनी राम और शेर सिंह को 3 किलो 11 ग्राम चरस और 310 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। ये तीनों आरोपी डाकघर थल्टूखोड़, तहसील पधर, जिला मंडी के रहने वाले हैं। 1 मार्च को इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को 5 दिन का रिमांड मिला था।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान गंगा राम से हुई पूछताछ में उसने अपने घर में छिपी चरस के बारे में खुलासा किया। इस आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर 2 किलो 109 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये आरोपी चरस तस्करी के कितने बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।

मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे के इस कारोबार को कहां तक फैला चुके थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।