Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पारिवारिक विवाद ने ली जान, बेटे ने पिता की हत्या

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश – कुल्लू जिले के देवधार गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बेटे ने लकड़ी के डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञानचंद (55) पुत्र जोगिंदर, निवासी देवधार, तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।

घटना के बाद आरोपी बेटा जगदीप उर्फ मोनू मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।

Kangra: धर्मशाला में LLM करने का नया मौका, HPU खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय कोर्स; 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।