Solan: नालागढ़ बस स्टैंड पर महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हुईं शातिर महिलाएं

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ के नए बस स्टैंड पर एक महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर दो महिलाएं फरार हो गईं। महिला के पति बलबीर ने इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, बलबीर कसंबोवाल निवासी है और वह अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर जाने वाली बस में चढ़ रहा था। बलबीर पहले बस में चढ़ गया, लेकिन उसकी पत्नी पीछे थी।

जैसे ही उसकी पत्नी बस में चढ़ने लगी, एक महिला ने बस का दरवाजा रोक लिया, जिससे वह दरवाजे के पास रुक गई। इसी दौरान पीछे खड़ी दो महिलाओं ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया और तुरंत वहां से निकल गईं। महिला को जब शक हुआ और उसने देखा तो उसका मंगलसूत्र गायब था।

बलबीर ने बताया कि वे महिलाएं काफी समय से बस स्टैंड पर घूम रही थीं। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध महिलाओं की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।