Kangra: खैर के 6 अवैध कटे पेड़ बरामद, वन विभाग ने किया जब्त

Date:

--Advertisement--

डाडासीबा के जंगलों में अवैध कटाई का मामला सामने आया है। वन विभाग के रेंज ऑफिसर राजेश कुमार ने रविवार देर शाम वन बीट डाडासीबा में छापेमारी कर खैर के 6 कटे हुए पेड़ बरामद किए हैं। इन पेड़ों की बाजार में कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।

रेंज ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि यह पेड़ जंगल में काटकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर छुपाए गए थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर इन्हें जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि इस अवैध गतिविधि में संलिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वे जंगल में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत विभाग को सूचना दें। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।