Chamba: सलूणी के सूंज कैंची मोड़ पर बड़ा हादसा टला, बर्फीली सड़क पर फिसली पिकअप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र में चकोली-भड़ेला मार्ग पर सूंज कैंची मोड़ के पास एक पिकअप वाहन सड़क किनारे पार्क करते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि चालक ने समय रहते वाहन से छलांग लगा दी।

यह घटना तब हुई जब चालक भड़ेला से एक किलोमीटर पहले वाहन को सड़क किनारे पार्क कर रहा था। सड़क पर जमी बर्फ के कारण पिकअप फिसल गई और नीचे वाली सड़क पर जा पहुंची। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि बर्फीली सड़कों पर सतर्कता बरतें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।