Kangra: कांगड़ा में बढ़ते नशे पर पुलिस का शिकंजा – 4 तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा और चरस बरामद

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नशे के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने नगरोटा सूरियां और नगरोटा बगवां में दो अलग-अलग घटनाओं में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 15.70 ग्राम चिट्टा और 166 ग्राम चरस बरामद की है।

पहली घटना नगरोटा सूरियां के गूहण में हुई, जहां पुलिस ने एक ईंट भट्ठे के पास पंजाब के दो युवकों से 15.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस की टीम हैड कांस्टेबल विजय के नेतृत्व में गज्ज खड्ड इलाके में माइनिंग को लेकर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली, तो उनके पास से 15.70 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपियों की पहचान सलमान खान और पवन, दोनों निवासी गढ़शंकर, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

दूसरी घटना बुधवार रात नगरोटा बगवां में हुई, जहां पुलिस ने मस्सल रोड पर 166 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एफसीआई गोदाम के पास नाका लगाया था। इस दौरान दो युवक पैदल जा रहे थे, जिनकी तलाशी में 166 ग्राम चरस मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार उर्फ मोदी (37), निवासी गांव शीला, तहसील धर्मशाला और रजत चौधरी (26), निवासी गांव सुकड़, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी अशोक रत्न ने पुष्टि की कि आरोपियों से पूछताछ कर नशा माफिया के मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। नगरोटा बगवां के एसएचओ चमन लाल ने बताया कि पुलिस जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।