Chamba: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: देवदार के 5 पेड़ों की अवैध कटान में 3 गिरफ्तार, 3 फरार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चुराह वन मंडल, सलूणी में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग की टीम ने मौके से देवदार के 5 पेड़ कटे हुए पाए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख बताई जा रही है।

बीती रात वन खंड अधिकारी हामिद खान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम— जिसमें वन रक्षक लेख राज, वीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार और तेजूशामिल थे— चकोली-कंधवारा सड़क मार्ग पर कुठेड़ के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को कुठेड़ रिजर्व जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। जब वन कर्मी मौके पर पहुंचे, तो वहां छह लोग देवदार के पेड़ काटते हुए मिले।

वन विभाग की टीम को देखकर तीन आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि तीन लोगों को लकड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भगत राम (गांव कुठेड़, पंचायत डियूर), राहुल (गांव शैल) और दीवान चंद (गांव भड़ोल) के रूप में हुई है। मौके पर तस्करों द्वारा काटे गए 5 देवदार के पेड़ों में 4 पेड़ फोर्थ क्लास और 1 पेड़ फिफ्थ क्लास का पाया गया।

वन विभाग की टीम ने जब आरोपियों से जुर्माने की मांग की, तो पहले उन्होंने इसे भरने के लिए सहमति दी, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। इसके बाद विभाग ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पुलिस विभाग में एसपीओ (Special Police Officer) के रूप में तैनात है। इसके अलावा, वह हाल ही में हुई वन मित्र भर्ती की वेटिंग लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर था।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार हुए तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।