देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से लगाई जांच तेज करने की गुहार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए दो छात्रों कृष शर्मा और साक्षिव कुमार की गुत्थी एक महीने बाद भी नहीं सुलझ पाई है। दोनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिजनों की चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को न्याय और जांच में तेजी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी देहरा के कार्यालय पहुंचा।

स्कूल के लिए निकले थे, नदी किनारे मिले थे बैग

कृष शर्मा और साक्षिव कुमार केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र हैं। 28 जुलाई की सुबह दोनों रोज की तरह घर से पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे से बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई और ब्यास नदी में सघन सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों की मदद से भी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग

एसपी कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष देहरा डॉ. सुकृत सागर और बीडीसी देहरा की वाइस चेयरमैन रुबीना चौधरी ने किया। डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि मामले की शुरुआत में पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई की थी और इससे परिवार संतुष्ट था, लेकिन पिछले 10 से 15 दिनों से जांच की गति बेहद धीमी पड़ गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने एसपी देहरा संदीप धवल को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने पर भी जोर दिया। परिजनों ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी और अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध करवाने की मांग भी की है।

वहीं, एसपी देहरा संदीप धवल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस दोनों युवकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवकों को तलाशने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।