Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में अधिकारी बनने का मिलेगा मौका

Date:

--Advertisement--

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके पहुंचने पर भूतपूर्व सैन्य अधिकारियों और जवानों ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में पहुंचते ही पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उनका व्यक्तिगत हालचाल जाना।

समारोह में कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि कर्नल आलोक बदोनी को टोपी, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। माता चिंतपूर्णी से आए भूतपूर्व सैनिकों ने उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, माता बगलामुखी से आए सैनिकों ने भी माता की चुनरी और बगलामुखी माता का फोटो भेंट किया।

कर्नल आलोक बदोनी ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की सेवाएं अमूल्य हैं और भारतीय सेना में उनका योगदान बेहद अहम रहा है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना जवानों और उनके परिवारों को घर बैठे भी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

कर्नल आलोक बदोनी ने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि यदि क्षेत्र का कोई बच्चा पढ़ाई में बेहतर है और खेलों में भी उसकी रुचि है तो उसका संपर्क सेना से करवाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को भारतीय सेना प्रशिक्षण देकर सेना के लिए अधिकारी तैयार करेगी।

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि सैनिकों के बीच आपसी भाईचारा, मित्रता और मेलजोल लगातार बना रहे।

इस अवसर पर ऑर्डिनरी कैप्टन राघवेंद्र सिंह, कुशल राणा, हरबंस लाल, सोमनाथ, पुनी चंद, अश्विनी कुमार, तिलक हिमालयन, अमित ठाकुर, प्रकाश पटियाल, घनश्याम, नेत्र और यशपाल सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।