Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात 12:43 बजे एक महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव से जन्मे इस नवजात के दोनों हाथों में छह-छह और दोनों पैरों में भी छह-छह अंगुलियां हैं। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल स्टाफ, परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

तहसील पालमपुर के मनियासा गांव, डाकघर पाहड़ा निवासी नुरियां खान की पत्नी रूपा को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर नागरिक अस्पताल पालमपुर लाया गया था। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में महिला का सुरक्षित और सामान्य प्रसव करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार मां और नवजात दोनों की सेहत पूरी तरह ठीक और सामान्य है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार शरीर के किसी अंग में सामान्य से अधिक अंगुलियां होने की स्थिति को चिकित्सकीय भाषा में पॉलीडैक्टिली कहा जाता है। यह एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें गर्भ में विकास के दौरान हाथ या पैर में अतिरिक्त अंगुलियां बन जाती हैं। अतिरिक्त उंगली पूरी तरह विकसित हड्डी के साथ हो सकती है या केवल त्वचा और ऊतक के रूप में भी हो सकती है। कई मामलों में इसके पीछे आनुवंशिक कारण होते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से इसे कोई गंभीर बीमारी नहीं माना जाता है।

नागरिक अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. तिलक बागड़ा ने बताया कि मंगलवार रात महिला का सामान्य प्रसव हुआ है। नवजात के 24 अंगुलियां होने के कारण जन्म के बाद अस्पताल में यह मामला चर्चा में रहा, जबकि मां और बच्चे की स्थिति सामान्य बताई गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।