महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

Date:

--Advertisement--

सिहंता: उम्र महज 15 महीने, लेकिन याददाश्त ऐसी कि बड़े भी हैरान रह जाएं। सिहंता के नन्हे अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति के दम पर कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अद्वैत का जन्म 12 मार्च 2025 को हुआ था और उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को उनके नाम यह उपलब्धि दर्ज की है। इस रिकॉर्ड के बाद अद्वैत के परिवार में खुशी का माहौल है। पिता अभिषेक ठाकुर और माता वंदना ठाकुर के साथ दादा बचितर सिंह ठाकुर और दादी नीलम ठाकुर भी नन्हे अद्वैत की उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

परिवार के अनुसार, अद्वैत ने इतनी कम उम्र में जिस तरह शब्दों को याद किया, वह उसकी असाधारण स्मरण शक्ति को दर्शाता है। उसकी सीखने की शुरुआत भी किसी औपचारिक तरीके से नहीं, बल्कि खेल-खेल में हुई। माता वंदना ठाकुर उसे सुलाते समय अलग-अलग शब्दों से परिचित करवाती थीं। धीरे-धीरे ये शब्द अद्वैत की दिनचर्या का हिस्सा बन गए। परिवार का कहना है कि सोते समय सुनी गई बातें भी वह याद रखने लगा। बाद में किताबों के जरिए उसे शब्दों के ज्ञान से जोड़ा गया और खास बात यह रही कि अद्वैत केवल शब्द सुनकर उन्हें याद ही नहीं करता था, बल्कि उनके विलोम शब्द भी बताने लगा।

जहां इस उम्र में अधिकांश बच्चे बोलना और नए शब्द सीखना शुरू कर रहे होते हैं, वहीं अद्वैत ने अपनी प्रतिभा से इतनी कम उम्र में अलग पहचान बनाई है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया की ओर से दर्ज की गई यह उपलब्धि उसके परिवार के लिए गर्व का विषय है। परिवार का मानना है कि बच्चे की सीखने की क्षमता को सही दिशा, लगातार अभ्यास और प्रोत्साहन मिले तो वह कम उम्र में भी असाधारण प्रतिभा दिखा सकता है।

नन्हे अद्वैत की इस उपलब्धि से सिहंता और आसपास के क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उनकी कहानी उन अभिभावकों के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल-खेल में नई चीजें सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। अद्वैत ने यह दिखाया है कि सीखने की शुरुआत छोटी उम्र से ही सहज और रोचक तरीके से की जाए तो बच्चे अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।