पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दिवंगत सरकारी कर्मचारी की पहली पत्नी को उसकी मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन मिलती रही है, तो पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन पर अपना दावा नहीं कर सकती। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने याचिकाकर्ता दमयंती देवी की ओर से दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के जीवित रहते और विवाह के कायम रहते हुए की गई दूसरी शादी कानून की नजर में मान्य नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दिवंगत कर्मचारी की मृत्यु के समय उनकी पहली पत्नी जीवित थीं और उन्हें जीवनपर्यंत पारिवारिक पेंशन का भुगतान किया गया। ऐसे में पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन पाने की हकदार नहीं बनती।

मामला स्वर्गीय खूब राम से जुड़ा है, जो शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक टीचर यानी जेबीटी के पद से 1 जून 1996 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनका निधन 13 अक्तूबर 2014 को हुआ था। खूब राम की पहली पत्नी खिमी देवी थीं। पहली शादी से संतान न होने के कारण खूब राम ने 5 दिसंबर 1970 को याचिकाकर्ता दमयंती देवी से दूसरी शादी की थी। इस विवाह का पंजीकरण पंचायत रिकॉर्ड में दर्ज था।

खूब राम की मृत्यु के बाद उनकी पहली पत्नी खिमी देवी को पारिवारिक पेंशन मिलनी शुरू हुई। खिमी देवी का 2 जुलाई 2023 को निधन हो गया। इसके बाद दमयंती देवी ने अपने नाम पर पारिवारिक पेंशन जारी करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने बकाया राशि पर 18 फीसदी ब्याज और मुआवजे की भी मांग की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।