Dhanteras 2024: शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी, जानें महत्व और कैसे मनाएं पर्व

Date:

--Advertisement--

हिंदू मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन में देवी धन्वंतरि का प्रकट होना धनतेरस का मुख्य कारण है। इस वर्ष धनतेरस 29 अक्टूबर को धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाई जाएगी, जो स्वास्थ्य, समृद्धि और शास्त्र की देवी को समर्पित है। शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 बजे से शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। विशेष पूजा का समय शाम 6:31 से 8:16 बजे तक है।

प्रदोष काल में खरीदारी का शुभ समय

ज्योतिषियों के अनुसार, स्थायी वस्तुएं जैसे सोने, चांदी के आभूषण, गृहस्थी का सामान आदि खरीदने का सबसे शुभ समय प्रदोष काल, शाम 6:31 से 8:16 बजे तक है। व्यापार में वृद्धि और वाहन खरीदने के लिए 30 अक्टूबर को सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 तक का समय चालयमान राशि में सबसे अच्छा माना गया है।

स्वास्थ्य वृद्धि के लिए पीतल या तांबे के बर्तन का जल

ज्योतिषाचार्य नितिशा मल्होत्रा के अनुसार, धनतेरस पर गणेश, लक्ष्मी, कुबेर, हनुमान जी और माता धन्वंतरि की पूजा करें। घर के मंदिर के ईशान कोण में पीतल या तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें और शाम को परिवार के साथ उसका सेवन करें। यह स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष माना गया है।

राहु काल में न करें खरीदारी

29 अक्टूबर को दोपहर 2:41 से 4:05 बजे तक का समय राहु काल है, इसलिए इस दौरान खरीदारी से बचें। वहीं, 30 अक्टूबर को सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 तक चालयमान राशि का समय वाहन खरीदने और व्यापार में वृद्धि के लिए उपयुक्त है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।