Mandi: फोरलेन पर STF का बड़ा एक्शन! कार की डिक्की से 1.055 किलो चरस बरामद, राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी, 30 जून। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एसटीएफ ने एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद करते हुए राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस को कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर तरोट बस अड्डा के समीप नियमित नाकाबंदी और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (आरजे-18सीबी-3954) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार वाहन रुकते ही उसमें सवार युवक घबरा गए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

Advertisement

जब कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए पांच पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इन पैकेटों से कुल 1.055 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार (39), वीरेंद्र कुमार (29), जैकी (20) और प्रमोद (19) निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना धनोटू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।