बस के अचानक फेल हुए ब्रेक, लेकिन चालक की सूझबूझ ने बचा ली सभी यात्रियों की जान

Date:

--Advertisement--

राजगढ़, 30 जून। सिरमौर जिले के राजगढ़–सनोरा मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। शिलाई से सोलन होते हुए शिमला जा रही जीत कोच बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे कुछ देर के लिए बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक ने अद्भुत सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित दिशा में मोड़ दिया, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस शिलाई से सोलन होते हुए शिमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजगढ़–सनोरा मार्ग पर बस के ब्रेक अचानक जवाब दे गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए चालक ने घबराने के बजाय तुरंत सही निर्णय लिया और बस को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। चालक की इस तत्परता के चलते बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।

Advertisement

घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद कुछ समय तक राजगढ़–सनोरा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने चालक की समझदारी और साहस की सराहना करते हुए कहा कि यदि उसने समय रहते बस पर नियंत्रण नहीं पाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने चालक की सूझबूझ को यात्रियों की सुरक्षा का सबसे बड़ा कारण बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में जाह्नवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जाह्नवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

सोलन में 51 बच्चों से भरी स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, प्रिंसिपल-चेयरमैन समेत कई घायल; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

सोलन में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पंचकूला के लीटरा हैरिटेज स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में 51 बच्चे सवार थे। हादसे में प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर समेत कई लोग घायल हुए हैं।

करोड़ों की ड्रोन फंडिंग का दावा निकला फर्जी! IIT जोधपुर भी नहीं गया था सर्वेश शर्मा, 236 पन्नों की जांच रिपोर्ट में बड़े खुलासे

हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के करोड़ों रुपये की ड्रोन फंडिंग और IIT जोधपुर के आयोजन में भागीदारी के दावों पर जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। 236 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र आयोजन में शामिल नहीं हुआ था और कथित अनुबंध पर कॉलेज प्राचार्य के हस्ताक्षर भी नहीं मिले।