Kangra: द्रमण छिंज मेले में केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया बड़ा अपडेट और स्टेज निर्माण का किया जिक्र

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 जून। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सोमवार देर सायं द्रमण में आयोजित ऐतिहासिक छिंज मेले में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। मेले में पहुंचने पर मेला कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच उन्हें अखाड़े तक लाया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल शाहपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है और जल्द ही अस्पताल में डायलिसिस की 10 मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष छिंज मेले के दौरान मेला कमेटी द्वारा मंच निर्माण की मांग रखी गई थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। लगभग 4 लाख रुपये की लागत से छिंज मेला स्टेज का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यदि मंच के सौंदर्यीकरण या अन्य विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी तो उसे भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मेला कमेटी को प्रोत्साहन स्वरूप 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

Also Read: Kangra: द्रमण छिंज मेले में गूंजे दांव-पेच, रोमांचक मुकाबले में पलविंदर पट्टी ने मारी बाजी

मेले में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आए नामी पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया। माली मुकाबले में पलविंदर पट्टी विजेता रहे, जबकि इरफान ईरानी उपविजेता बने।

इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान चरणजीत, जिला परिषद सदस्य मीना राणा, मंझग्रां पंचायत प्रधान सुरेश, उपप्रधान विकास, बीडीसी सदस्य आकाश, सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।