चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

Date:

--Advertisement--

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर के गर्भगृह को और भव्य बनाने की तैयारी है। इसके लिए गर्भगृह में तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी की सामग्री लगाई जाएगी। लुधियाना के एक दानी श्रद्धालु की ओर से इसके लिए सोना और चांदी उपलब्ध करवाया जाएगा। मंजूरी के बाद यह सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी।

गर्भगृह की दीवारों, छत और अन्य हिस्सों को वियतनाम के विशेष मार्बल से संवारा जा रहा है। मंदिर के गुंबदों की फिनिशिंग के साथ दीवारों पर मार्बल लगाने का काम जारी है। दीवारों और दरवाजों तक मार्बल लगाने का काम पूरा हो चुका है।

मार्च तक पूरा होगा कायाकल्प का काम

मंदिर न्यास ने शेष निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मंदिर निर्माण को गति देने में लुधियाना के दानी श्रद्धालु की अहम भूमिका रही है। मंदिर फंड से पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसके बाद श्रद्धालु ने सहयोग किया और अपने स्तर पर लेबर उपलब्ध करवाकर काम को गति दी।

मंदिर न्यास के माध्यम से पिछले साल से गर्भगृह का काम भी इसी दानी श्रद्धालु के सहयोग से करवाया जा रहा है। अब गर्भगृह की सजावट के लिए तीन किलो सोना और छह क्विंटल चांदी उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो चुका है। मंजूरी के बाद यह सामग्री दुबई से मंदिर तक पहुंचाई जाएगी।

गर्भगृह में एक साथ बैठ सकेंगे 100 श्रद्धालु

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गर्भगृह में एक समय में करीब 100 श्रद्धालु बैठकर माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के तीनों गुंबदों का डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। गुंबदों की फिनिशिंग का काम अभी जारी है और इन पर कलश स्थापित किए जाएंगे।

मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का काम भी चल रहा है। परिसर में रोशनी की नई व्यवस्था की जानी है। यज्ञशाला का निर्माण और माता की रसोई तैयार हो चुकी है। वहीं, हनुमान की मूर्ति के पास ग्रेनाइट लगाने का काम भी पूरा हो गया है।

एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प की योजना तैयार है। गर्भगृह को सजाने के लिए दानी श्रद्धालु ने सोना और चांदी भेंट करने का प्रस्ताव रखा था। मंजूरी के बाद यह सामग्री दुबई से पहुंचेगी। गर्भगृह में वियतनाम से मंगवाया गया मार्बल लगाया जा रहा है।

छत से पानी के रिसाव से प्रभावित हुआ था गुंबद का काम

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर न्यास के कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा ने बताया कि छत से पानी के रिसाव की समस्या के कारण गुंबद का काम पूरा होने में रुकावट आई थी। अब निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम जारी है और इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नवरात्र में आदि हिमानी चामुंडा में बनेगा लकड़ी का मंदिर

शरद नवरात्र के दौरान आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में लकड़ी से निर्मित मंदिर स्थापित किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह का काम पूरा हो चुका है। अब पॉलिश और धरातल तल का काम किया जाना है। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने यह जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।

शामती बाईपास पर चलती कार पर गिरा पहाड़ से बड़ा पत्थर, बाल-बाल बचा चालक; गाड़ी का हिस्सा क्षतिग्रस्त

शिमला के शामती बाईपास पर पहाड़ी से अचानक बड़ा पत्थर चलती कार की कंडक्टर साइड पर गिर गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई और चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि पत्थर ड्राइवर साइड पर नहीं गिरा।