Kangra: द्रमण छिंज मेले में गूंजे दांव-पेच, रोमांचक मुकाबले में पलविंदर पट्टी ने मारी बाजी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 जून। द्रमण का ऐतिहासिक छिंज मेला इस बार भी रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। सोमवार देर शाम आयोजित दंगल प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण बनी, जहां प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच माली की कुश्ती में पलविंदर पट्टी विजेता बने, जबकि इरफान ईरानी को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा।

दंगल प्रतियोगिता में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेला कमेटी और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता समेत सभी पहलवानों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही मेला कमेटी को प्रोत्साहन स्वरूप 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

Advertisement

मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पारंपरिक छिंज प्रतियोगिता का आनंद लिया। अखाड़े में हुए एक से बढ़कर एक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक खेलों और लोक विरासत की शानदार झलक देखने को मिली।

Also Read: Kangra: द्रमण छिंज मेले में केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया बड़ा अपडेट और स्टेज निर्माण का किया जिक्

इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान चरणजीत, जिला परिषद सदस्य मीना राणा, मन्झग्रां पंचायत के प्रधान सुरेश, उपप्रधान विकास, बीडीसी सदस्य आकाश, सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पूर्व प्रधान अजय बबली, देवराज, चैन सिंह, हरनाम, कश्मीर, प्रीतम सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: भवारना में जहरीला पदार्थ खाने वाली 42 वर्षीय महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

भवारना थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय तलाकशुदा महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे पालमपुर अस्पताल से टांडा रेफर किया गया था। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: होशियारपुर रोड पर ज्वेलरी शॉप में आधी रात चोरी, 400 ग्राम चांदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित सोने-चांदी की दुकान में सोमवार रात करीब 2 बजे चोरों ने सेंध लगाकर करीब 400 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। एक चोर मंकी कैप पहनकर आधे उठे शटर के नीचे से दुकान में घुसा, जबकि उसके साथी बाहर पहरा देते रहे। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

करोड़ों की संपत्ति के विवाद में स्कूल संचालिका की हत्या? मनीषा मित्तल हत्याकांड में चार आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

शिमला के संजौली स्थित स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच में संपत्ति विवाद, 8.50 लाख रुपये के ट्रांसफर और कथित शूटरों के फर्जी पहचान से होटल में ठहरने की जानकारी सामने आई है।

Kangra: मैक्लोडगंज में राजस्थान के युवक से 114.95 ग्राम चरस बरामद, अप्पर धर्मकोट में पुलिस की कार्रवाई

मैक्लोडगंज पुलिस ने अप्पर धर्मकोट में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के युवक गिरधारी लाल सैन को 114.95 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।