Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी की दरीणी पंचायत में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। वीरवार को शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सब स्टेशन का लोकार्पण किया।

लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि दरीणी सब स्टेशन से धारकंडी क्षेत्र की आठ पंचायतों के करीब 8600 बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी और लोगों को बेहतर तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी। उन्होंने परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

कुठारना में 10 लाख से नया ट्रांसफार्मर

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि कुठारना में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 10 लाख रुपये की लागत से नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। वहीं रूलेड और हार बोह में करीब 25 लाख रुपये की लागत से 25 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को 63 केवीए में अपग्रेड किया गया है।

उन्होंने कहा कि लाहड़ी और घटारड़ा में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है और इन कार्यों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। दरीणी सब स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी। इसके अलावा आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए शाहपुर से वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी की गई है।

लोकार्पण कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता विद्युत अमन चौधरी, अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता विद्युत रमेश, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, जिला परिषद सदस्य संदीप, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पूर्व जिला परिषद सदस्य रीतिका शर्मा, पूर्व बीडीसी अक्षय अत्री, धारकंडी कांग्रेस प्रधान शशी शर्मा, राजेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।