Kangra: रैत स्कूल में हर मंगलवार गूंजेगी हनुमान चालीसा, नशा मुक्ति अभियान के साथ हुई नई पहल की शुरुआत

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 जून 2026। शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक के विशेष निर्देशों के बाद क्षेत्र के सरकारी और निजी विद्यालयों में अब प्रत्येक मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है।

इसी क्रम में मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने छात्रों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं को नशे जैसी गंभीर बुराई से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का भविष्य है, इसलिए उन्हें एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा निधि ने ‘नशा मुक्ति’ विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए अपने साथियों से नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय में ‘नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान’ भी चलाया गया। इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।