हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रबोन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बोलेरो गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार लोग किन्नौर क्षेत्र के रहने वाले थे और किसी निजी काम के सिलसिले में सोलन की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी रबोन के पास पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे खड़े सिरमौर नंबर के ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे के पीछे वाहन का नियंत्रण खोना वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!