हिमाचल में 24 स्कूल बंद: एक भी छात्र नहीं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिन सरकारी स्कूलों में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया, उन्हें अब बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने ऐसे 24 स्कूलों को डी-नोटिफाई कर दिया है, जिनमें 19 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 5 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक, सबसे ज्यादा 16 स्कूल शिमला जिले में बंद किए गए हैं, जिनमें 15 प्राथमिक और एक माध्यमिक विद्यालय शामिल है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले के 4 माध्यमिक विद्यालय, सिरमौर जिले के 3 प्राथमिक विद्यालय और सोलन जिले का एक प्राथमिक विद्यालय भी इस सूची में शामिल है। ये वे स्कूल हैं जहां लंबे समय से एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ था।

सरकार का कहना है कि यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और संसाधनों के सही उपयोग के लिए लिया गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बंद किए गए स्कूलों के शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, भवनों और रिकॉर्ड का समायोजन तय दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों में शिमला जिले के जीपीएस जरला, सराहन, सेरीधार, शकरोट, रुन्पु, पिथवी, सुनोग, सेंजखड्ड, खरनोटू, मजहाली, शरण, शील, मस्टोट, झाड़ाशली और हिंगोरी शामिल हैं। सिरमौर जिले के भनट, लाना कसार और चूरन तथा सोलन जिले का जीपीएस बखेला भी इसमें शामिल है।

वहीं माध्यमिक विद्यालयों में शिमला जिले का जीएमएस रुन्पु और लाहौल-स्पीति जिले के जीएमएस सालपत, जिस्पा, गोहेरमा और जसरथ को डी-नोटिफाई किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।