Kangra: शाहपुर में चुनावी हलचल तेज: समाजसेवी ओम शर्मा ने ठोकी दावेदारी, नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम का ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है और इसी बीच एक नया नाम तेजी से चर्चा में आ रहा है। ओम पैलेस के मालिक और समाजसेवी ओम शर्मा ने जिला परिषद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह वार्ड नंबर सात चड़ी से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। उनके इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

ओम शर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए दावा किया है कि जो काम अब तक जिला परिषद नहीं कर पाई, वह उसे पूरा करके दिखाएंगे। उनका कहना है कि क्षेत्र में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए वे विशेष अभियान चलाएंगे।

उन्होंने बताया कि आज का युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने और सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया है। ओम शर्मा का कहना है कि जो लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी होगी।

चुनावी मैदान में उतरने के बाद ओम शर्मा लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान पर भी चर्चा कर रहे हैं। उन्हें क्षेत्र में अच्छा समर्थन मिल रहा है। युवा वर्ग उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है, वहीं बुजुर्गों का आशीर्वाद और महिलाओं का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। क्षेत्र में बढ़ते इस समर्थन को देखते हुए अन्य संभावित उम्मीदवारों की चिंता भी बढ़ती दिखाई दे रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।