Una: ऊना-नंगल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार का दरवाजा खुलते ही बाइक सवार बस के नीचे आया, मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

ऊना-नंगल नेशनल हाईवे पर स्थित गांव देहलां में रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक द्वारा अचानक दरवाजा खोलने की लापरवाही एक मोटरसाइकिल सवार के लिए जानलेवा साबित हुई। हादसे में संझोट निवासी मक्खन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मक्खन लाल अपने मोटरसाइकिल पर मैहतपुर की ओर जा रहे थे। जब वे देहलां के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक दरवाजा खोल दिया। अचानक सामने खुले दरवाजे से टकराकर मक्खन लाल संतुलन खो बैठे और सड़क के बीच जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस गुजर रही थी। दुर्भाग्यवश, बस का पिछला टायर उनके ऊपर से गुजर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के लिए किसकी कितनी लापरवाही जिम्मेदार है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।