Himachal: हिमाचल की 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल; आरोपी फरार

Date:

--Advertisement--

मोहाली के खरड़ क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से आरोपी के संपर्क में थी। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे बहाने से एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि इसी धमकी के बल पर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब युवक ने कथित तौर पर वीडियो को इंटरनेट पर वायरल भी कर दिया है। इस घटना के बाद से युवती गहरे सदमे में है।

शिकायत मिलते ही खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी नरेंद्र कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक ऐलान, शाहपुर ब्लॉक की पूरी टीम फाइनल; सुरेश पटाकू चौधरी बने अध्यक्ष, 86 पंचायतों और 103 से ज्यादा...

कांगड़ा के शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस संगठन की पूरी टीम का ऐलान कर दिया गया है। सुरेश पटाकू चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने जोन, पंचायत और बूथ स्तर पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की हैं।

Kangra Disaster Relief: शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, सोलर लालटेन से लेकर मैट्रेस और हाइजीन किट तक बांटी गई

कांगड़ा के आपदा प्रभावित गांवों के परिवारों को शाहपुर में राहत सामग्री वितरित की गई। माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से एकल महिलाओं, दिव्यांगों और अनुसूचित जाति के जरूरतमंद परिवारों को सोलर लालटेन, मैट्रेस, चादर, बर्तन और हाइजीन किट सहित उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई।

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।