Chamba: आरटीआई से खोला था राज, अब मिली मौत… चंबा में ट्रक चालक की हत्या से सनसनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चमीणू क्षेत्र में एक ट्रक चालक की हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। सड़क निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने आखिरकार खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे सोनू अपना ट्रक खड़ा कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि सोनू कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। मृतक के पिता प्रकाश चंद और पत्नी अंजू देवी ने बताया कि गांव में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर सोनू ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी हासिल की थी। इस जानकारी में सामने आया था कि गांव के कुछ लोगों ने सड़क की जद में आने वाली सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना रखे हैं। इसके बाद से ही सोनू को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पहले भी उसके साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं और मामला एसडीएम कोर्ट तक पहुंच चुका था।

परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंबा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार दो अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।