Sirmaur: रात के अंधेरे में खैर तस्करी का खेल बेनकाब, कार छोड़ भागे वन माफिया

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के सूरजपुर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। माजरा रेंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर खैर के 11 बिलेट्स से भरी एक सिल्वर रंग की हुंडई सैंट्रो कार को जब्त किया। हालांकि, वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि सूरजपुर स्थित तिरुपति वैलनेस फैक्ट्री के पीछे अवैध रूप से खैर की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही माजरा रेंज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जैसे ही वन विभाग की गाड़ी वहां पहुंची, तस्करों ने हालात भांप लिए और कार को वहीं छोड़कर भाग निकले। तलाशी के दौरान कार से अवैध रूप से काटे गए खैर के 11 बिलेट्स बरामद किए गए। यह कार्रवाई माजरा रेंज के बीओ राम करण, फॉरेस्ट गार्ड दीपक और विकास की टीम ने की।

वन विभाग के अधिकारी आदित्य शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त की गई कार और लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। फरार दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।