Himachal: आरडीजी पर झूठ बोल रही है प्रदेश सरकार, कर्ज और गारंटियों को लेकर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

Date:

--Advertisement--

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर रैवेन्यू डैफिसिट ग्रांट (आरडीजी) के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरडीजी बंद होने को लेकर सरकार झूठ बोल रही है और अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि आरडीजी ग्रांट केवल हिमाचल की नहीं, बल्कि 17 राज्यों की समाप्त हुई है और इस बारे में सभी राज्यों को 20 साल पहले ही जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस को पहले से पता था कि यह ग्रांट बंद हो जाएगी, तो सरकार ने अपने खर्चों को नियंत्रित करने और संसाधनों को बढ़ाने के प्रयास क्यों नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का खजाना मित्रों पर लुटाया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर हमीरपुर के नेरी में ठाकुर राम सिंह की 111वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके साथ दिल्ली चलें और देश के वित्त मंत्री तथा वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मिलकर प्रदेश के कर्ज पर लगने वाले ब्याज को कम कराने का प्रयास करें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार की 2022 से अब तक घोषित सभी गारंटियां फेल रही हैं और कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है।

कर्ज के मुद्दे पर भी ठाकुर ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डुबो दिया है। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार अपने मित्रों के लिए नौ-नौ नई गाड़ियां खरीद रही है और प्रदेश के खजाने का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक हिमाचल को एक लाख 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उनके अनुसार मोदी सरकार ने प्रदेश के विशेष राज्य के दर्जे को बहाल करने के साथ औद्योगिक पैकेज भी दिया, जबकि कांग्रेस ने प्रदेश को केवल कर्ज में डुबोने का काम किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।