Sirmaur: नाहन में चरस बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, SIU की गुप्त कार्रवाई में 222 ग्राम चरस बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। एसआईयू नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम नियमित गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह, निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, डाकघर खास, तहसील जुलाणा, जिला जींद (हरियाणा), जो वर्तमान में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन में रह रहा है, काफी समय से नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में चरस बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका रिमांड प्राप्त किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में था। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।