चंबा में 24 से 26 अक्टूबर 2024 तक होगी उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Date:

--Advertisement--

चंबा, 8 अक्टूबर 2024: उपायुक्त कार्यालय चंबा में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के कर्मचारियों के लिए 24 से 26 अक्टूबर 2024 तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, जहां प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। खेलकूद के साथ-साथ संस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के 400-500 कर्मचारी भाग लेंगे और क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स जैसे खेलों में हिस्सा लेंगे।

बैठक के दौरान, हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता ने उपायुक्त चंबा का धन्यवाद किया और बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2002 में चंबा से हुई थी और 22 वर्षों के बाद फिर से चंबा को मेजबानी का अवसर मिला है।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।