आजादी के 77 साल बाद भी चंबा के गांव सड़क से वंचित

Date:

--Advertisement--

आजादी के 77 साल बाद भी चंबा जिले के भटियात की तुनुहट्टी पंचायत के तीन गांव सुनागर, लाड़ी, और द्रबड़ी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को 6 से 8 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यदि किसी को गंभीर बीमारी हो या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना पड़े, तो ग्रामीणों को उन्हें चारपाई या पालकी में बिठाकर पैदल ले जाना पड़ता है। बरसात के मौसम में बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है, और जलस्तर बढ़ने पर वे घर में ही रुकने को मजबूर हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि 2 बरसाती नालों पर पुल बनवाए जाएं और पहले से कट चुकी सड़क को सुनागर तक पहुंचाया जाए। पंचायत प्रतिनिधि तिलक राज और लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए कागजात तैयार किए जा रहे हैं ताकि सड़क का काम आगे बढ़ सके।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।