हिमाचल में BSNL के 1 लाख 93 हजार उपभोक्ता बढ़े

Date:

--Advertisement--

निजी कंपनियों के रिचार्ज की दरों में बढ़ोतरी के कारण बीएसएनएल ने हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 93 हजार नए उपभोक्ता जोड़े हैं। लोग अभी भी अपनी सीम बीएसएनएल में पोर्ट करवा रहे हैं, जिन्हें 4 जी सीम दी जा रही है। बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर हिमाचल प्रदेश, विवेक जायसवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी साझा की।

इस वर्ष अप्रैल से अब तक डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता अन्य कनेक्शनों को छोड़कर बीएसएनएल से जुड़े हैं, जो बीएसएनएल पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। जायसवाल ने प्रदेश के लोगों से बीएसएनएल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है और इस अवसर पर पूरे प्रदेश में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। शिमला में बीएसएनएल के कर्मचारियों और अधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

बीएसएनएल अपनी नेटवर्क सुविधाओं को अपडेट कर रहा है और मार्च 2025 तक सभी उपभोक्ताओं को 5 जी नेटवर्क देने की योजना बना रहा है। इस दिशा में कार्य चल रहा है। वर्तमान में 4 जी सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, और मार्च से 5 जी सेवा शुरू करने की योजना है, जबकि 6 जी तकनीक पर भी काम जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चंबा में 28 वर्षीय महिला ने जहर निगलकर दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप; 8 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों...

चंबा के भटियात के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला रूबी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Himachal: जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, एक घंटे में दोनों ने तोड़ा दम; शाम को एक ही आंगन से उठीं...

हमीरपुर के बदारन गांव में जेठानी की मौत के करीब एक घंटे बाद देवरानी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्रेम था। रविवार शाम दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गम में डूब गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट से जल्द जम्मू की सीधी उड़ान! इंडिगो ने दिया प्रस्ताव, जनवरी से शुरू होने की उम्मीद; 7 माह में 1 लाख...

कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से जोड़ने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जम्मू-कांगड़ा और कांगड़ा-दिल्ली के बीच हवाई कनेक्टिविटी जनवरी से शुरू होने की संभावना है। सात माह में करीब एक लाख यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट से सफर कर चुके हैं।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ साल की बच्ची की मौत से हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप; जांच कमेटी होगी...

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। एमएस डॉ. प्रदीप ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही है।