सिरमौर: चारा लाने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला

Date:

--Advertisement--

नाहन: सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के 70 वर्षीय बुजुर्ग कनैया राम पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में सीएचसी नौहराधार लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रेफर किया गया।

मंगलवार सुबह लगभग 8:00 बजे कनैया राम, पुत्र भोला, पास के जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने गए थे। जैसे ही वे चारा लेकर जंगल से बाहर निकल रहे थे, अचानक पीछे से भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके मुंह पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल होने के बावजूद कनैया राम ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने बचाव में दराट से भालू पर हमला किया, जिससे भालू भाग गया।

हालांकि, कनैया राम ने अपनी जान बचा ली, लेकिन उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में ही वे मुश्किल से सड़क तक पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें नौहराधार अस्पताल पहुंचाया।

इसके अलावा, बीट गार्ड चढ़ना श्याम लाल ने बताया कि घायल व्यक्ति को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। घंडूरी वृत्त के पटवारी विक्रम सिंह ने बताया कि हमले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।