Kullu: मनाली जा रही पर्यटकों से भरी वोल्वो बस 17 मील के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मनाली और पतलीकूहल के बीच 17 मील के पास एक निजी वोल्वो बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस पर्यटकों को लेकर दिल्ली से मनाली जा रही थी। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 6:15 बजे उस समय हुई जब बस (एचआर 47जी-0011) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।

स्थानीय लोग मौके पर तुरंत पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रशासन की टीम भी शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया था। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आईं हैं, जिसे अस्पताल ले जाया गया। अन्य पर्यटकों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गनीमत रही कि बस किसी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था। फिलहाल पतलीकूहल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।