Shimla: शिक्षकों का आंदोलन तेज, सरकार को आर-पार की चेतावनी – अनिश्चितकालीन धरने में हजारों शिक्षक शामिल

Date:

--Advertisement--

प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार को आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है। शिक्षक 26 अप्रैल से प्राथमिक शिक्षक शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान सरकार ने 8 शिक्षकों को धरना प्रदर्शन करने पर सस्पेंड कर दिया है, जिसके खिलाफ शिक्षक हाईकोर्ट भी पहुंच चुके हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने जानकारी दी कि 26 अप्रैल को चौड़ा मैदान, शिमला में प्रदर्शन कर रहे 900 अध्यापकों के खिलाफ सरकार ने एफआईआर दर्ज करने और एक दिन की सैलरी काटने की बात कही है।

जगदीश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों ने शांतिप्रिय ढंग से धरना दिया, लेकिन इसके बावजूद सरकार और विभाग की ओर से कार्रवाई की गई, जो पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार अब भी वार्ता के लिए नहीं बुलाती है, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस आंदोलन को हर कर्मचारी वर्ग का समर्थन मिल रहा है और नैशनल फैडरेशन ने भी साथ देने की बात कही है। शर्मा ने सरकार को चेतावनी दी कि प्राथमिक शिक्षकों को कमजोर न समझा जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।